YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत 10 दिन बाद और गिरेगा पारा

 दिल्ली में कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत 10 दिन बाद और गिरेगा पारा

नई दिल्ली । दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। सुबह शाम के समय ठंड पूरे शबाब पर होगी तो दोपहर के समय गर्म कपड़ों की कम ही जरूरत पड़ेगी। दिसंबर के 10 दिनों के बाद ठंड के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। तब तक पहाड़ों में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार भी हैं। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कोहरा और कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। शीत लहर का प्रकोप उसके बाद ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.3 डिग्री रहा है। हवा में नमी का स्तर 36 से 97 प्रतिशत तक रहा। इस बार नवंबर में अधिक सर्दी पड़ी है। 18 नवंबर को पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा था। इसके बाद से यह अब तक 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अभी तक 9 दिन नवंबर में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। 2021 में ऐसे दिनों की संख्या पूरे नंवबर में महज 3 थी। 2020 में भी ऐसे दिनों की संख्या पूरे नवंबर में महज 4 रही थी। यह बीते दस साल का सबसे ठंडा नवंबर रहा था। उक्त साल नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान महज 10.2 रहा था। उक्त साल तापमान तीन दिन 6 से 7 डिग्री के बीच में रहा था लेकिन महज चार दिन तापमान दस डिग्री से कम रहा था।
 

Related Posts