YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

आरबीआई चालू वित्त वर्ष दिसंबर में पहली बार बना डॉलर का खरीदार

आरबीआई चालू वित्त वर्ष दिसंबर में पहली बार बना डॉलर का खरीदार

भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष में पहली बार दिसंबर, 2018 में डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा। ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से 60.7 करोड़ मूल्य के डॉलर की लिवाली की। समीक्षाधीन महीने में रिजर्व बैंक ने 83.7 करोड़ डॉलर खरीदे और 23 करोड़ डॉलर की बिकवाली की। उसकी खरीद 60.7 करोड़ डॉलर रही। दिसंबर, 2017 में रिजर्व बैंक ने 5.64 अरब डॉलर की लिवाली की थी। उस समय केंद्रीय बैंक ने 6 अरब डॉलर की लिवाली की और 36.1 करोड़ डॉलर की बिकवाली की थी। अप्रैल-नवंबर, 2018 के दौरान केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार में 26.51 अरब डॉलर बेचे। वहीं वर्ष 2017 की समान अवधि में केंद्रीय बैंक ने 18.01 अरब डॉलर की लिवाली की थी।

Related Posts