YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

रोजाना 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब से दिल रहेगा स्वस्थ -एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने कहा

रोजाना 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब से दिल रहेगा स्वस्थ  -एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने कहा

एक आंकड़ों के अनुसार दुनिया में हर साल 20 करोड़ से ज्यादा लोग दिल की बीमारियों के कारण मर जाते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान रखना बहुत जरूरी है। एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर आप रोजाना 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब खाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ रहता है। दरअसल ओट्स शरीर में कलेस्ट्रॉल घटाता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव रहता है। डायटिशन की माने तो ओट्स और सेब खाने के फायदे। ओट्स और सेब में सोडियम बहुत कम होता है, जिससे ये आपके शरीर में ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ने देते हैं। कलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। दोनों में ही फाइबर अच्छी मात्रा में होता है इसलिए सुबह के नाश्ते में इन्हें खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप बार-बार और ज्यादा खाने से बच जाते हैं। फाइबर वाले फूड्स आपका वजन नहीं बढ़ने देते हैं। आपको पता होगा कि मोटापा भी हार्ट अटैक का एक प्रमुख कारण है। ओट्स में ढेर सारा फाइबर होता है। रोजाना ओट्स खाने से शरीर में जमा बैड कलेस्ट्रॉलकम होता है। इसके अलावा ओट्स में ओमेगा 3 एसिड भी होता है, जिसे दिल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में मौजूद फाइबर और फैट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और पचने में आसान होते हैं। रोजाना ओट्स खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकन होता है। ये एक तरह का फिजियोकेमिकल होता है, जो शरीर के अंगों और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारे विटमिन्स, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। सेब में मौजूद फाइबर आपका वजन बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा सेब में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसे रोगों का खतरा कम होता है। सेब के सेवन से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, याददाश्त तेज होती है, दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं, पेट की बीमारियां दूर रहती हैं और ये शरीर में तुरंत एनर्जी लाता है। यहां बता दें कि अगर आपका दिल स्वस्थ रहे, तो आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोगों की मौत दिल की बीमारियों के कारण होती है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतों का कारण दिल की बीमारियां हैं।

Related Posts