YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

सेब की चाय से करें वजन और शुगर कंट्रोल

सेब की चाय से करें  वजन और शुगर कंट्रोल

 आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि सेब की चाय भी बनाई जा सकती है। जी हां, सेब की चाय न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है बल्कि खूबसूरती भी बढ़ाती है। सेब में मिनरल्स, ऐंटिऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐपल टी यूरोप में काफी फेमस है। ये हाई बीपी और कलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लेकर वजन कम करने में भी मदद करती है। विशेषज्ञों  की मानें तो, सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। सेब खाने से कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा भी सेब के कई फायदे हैं। सेब की चाय में विटमिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रभावी वजन घटाने के लिए एक अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली महत्वपूर्ण है। सेब की चाय पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है, साथ ही कोशिकाओं को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाती है। ऐंटिऑक्सिडेंट्स के अलावा सेब में नैचरल शुगर होती है, जो मेटाबॉलिक बैलेंस में सुधार करने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है। यह ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि या गिरावट को भी रोकता है, जो आपके ज्यादा खाने की इच्छा को कंट्रोल करता है। सेब नेगेटिव कैलरी फल में आता है। इसका मतलब है कि इसमें बेहद कम या ना के बराबर कैलरी होती है। सेब की बनी चाय कैलरी बैलेंस करने में मदद कर सकती है। स्वस्थ पाचन तंत्र वजन घटाने से जुड़ा हुआ है और सेब की चाय पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। घुलनशील फाइबर वजन घटाने के लिए भी जाने जाते हैं। 

Related Posts