YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

जागने के बाद स्ट्रेचिंग के है कई फायदे -अंगड़ाई लेना या स्ट्रेच करना दिमाग को देता है ये सिग्नल

जागने के बाद स्ट्रेचिंग के है कई फायदे -अंगड़ाई लेना या स्ट्रेच करना दिमाग को देता है ये सिग्नल

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह जागने के तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करने के कई फायदे हैं। सुबह आंखें खुलने के बाद कई बार आंखों में नींद भरी रहती है और सीधे उठने का मन नहीं करता। जागने के बाद अंगड़ाई लेना या स्ट्रेच करना दिमाग को ये सिग्नल देता है कि अब जागने का टाइम हो गया। जब सुबह उठकर आप स्ट्रेच करते हैं तो आपके मसल्स और जॉइंट्स की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है। सोते वक्त हम अक्सर एकही पोजिशन में लेटे रहते हैं इसलिए सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। सुबह सोकर उठने के बाद स्ट्रेच करें तो इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड्स तक रहें। यह आपकी मसल्स से तनाव दूर करेगा। इसके बाद गहरी सांस लें और एक बार और ऐसे ही स्ट्रेच करें। सुबह नींद खुलने के बाद एकदम से बिस्तर छोड़ने का मन ज्यादातर लोगों का नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए जागने के बाद कुछ देर बिस्तर पर पड़े रहने की बढ़िया वजह है यहां। सबसे अच्छी बात है इसके लिए आपको कोई आलसी भी नहीं कह सकता। आपने देखा होगा इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी स्ट्रेचिंग करते हैं। यह एक प्राकृतिक क्रिया है और जरूरी है। 

Related Posts