YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

छह दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। पेट्रोल के दामों में छह पैसों की कमी की गई है, वहीं डीजल के दामों में पांच पैसों की कमी आई है। इसके पहले 30 अगस्त, 2019 को पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट की गई थी। दिल्ली में गुरुवार 5 सितंबर को पेट्रोल छह पैसों की कमी के साथ 71.95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल पांच पैसों की गिरावट के साथ 65.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल पांच पैसों की गिरावट के साथ 77.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल पांच पैसों की गिरावट के साथ 68.36 रुपए प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव पांच पैसे गिरकर 74.66 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल चार पैसों की गिरावट के बाद 67.59 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल पांच पैसे गिरकर 74.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल पांच पैसे गिरकर 68.90 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें।

Related Posts