YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

फिर तेल की कीमतों में शुक्रवार 6 सितंबर को  गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को छह दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई थी। आज जहां पेट्रोल के दामों में नौ पैसों की कमी की गई है, वहीं डीजल के दामों में छह पैसों की कमी आई है। गुरुवार को पेट्रोल के दामों में छह और डीजल के दामों में पांच पैसों की कमी आई थी। देश की राजधानी दिल्ली में 6 सितंबर को पेट्रोल नौ पैसों की पैसों की कमी के साथ 71.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल छह पैसों की गिरावट के साथ 65.14 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल आठ पैसों की गिरावट के साथ 77.54 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल पांच पैसों की गिरावट के साथ 68.31 रुपए प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव आठ पैसे गिरकर 74.58 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पांच पैसों की गिरावट के बाद 67.54 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे गिरकर 74.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल पांच पैसे गिरकर 68.85 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है।

Related Posts