YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल साउथ

उफनती गोदावरी में डूबी नाव, 12 पर्यटकों की मौत 25 लापता

उफनती गोदावरी में डूबी नाव, 12 पर्यटकों की मौत 25 लापता

उफनती गोदावरी में डूबी नाव, 12 पर्यटकों की मौत 25 लापता
- 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया हैदराबाद । आंध्र प्रदेश में देवीपटनम के नजदीक गोदावरी नदी में रविवार की दोपहर एक नाव के डूबने से उसमें 12 पर्यटकों की मौत हो गई तथा 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हैं, जबकि 26 अभी भी लापता हैं। जिन्हें खोजने का काम बड़ी तेजी से चल रहा हैं। हादसे का शिकार होने वाली नाव में कुल 61 लोग सवार थे। प्रशासन ने उनकी तलाश में अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जिले के सभी उपलब्ध मंत्रियों को घटना स्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री रेड्डी ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। नदी पिछले कुछ दिनों से उफान पर है। जब यह हादसा हुआ तब नदी में बाढ़ आई हुई थी।  बताया जा रहा है कि  नौका पर करीब 61 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के करीब 11 सदस्य भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि नौका कच्चुलुरु के पास पलट गई। हादसे का शिकार होने वाले ज्यादातर लोग पर्यटक थे जो पापीकोंडलु जा रहे थे। यह राजामुंदरी के नजदीक का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। खोज में एक हेलीकॉप्टर की भी सेवाएं ली गई हैं। पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश के कारण एक बार फिर गोदावरी नदी में बाढ़ आई हुई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने गोदावरी नदी में चल रही सभी नावों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए हैं।  
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्श्मंत्री  ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौतम सवांग और मुख्य सचिव एल.वी. सुब्रमण्यम को बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को इस क्षेत्र में सभी नौका विहार सेवाओं को तत्काल निलंबित करने का भी मुख्यमंत्री रेड्डी  ने निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, पुलिस प्रमुख ने भारतीय नौसेना अधिकारियों से नाव दुर्घटना स्थल के लिए एक हेलिकॉप्टर तैनात करने के लिए सहायता मांगी है। उधर, राज्य के मुख्य सचिव एल वी सुब्रह्मण्यम ने पूर्वी गोदावरी के जिला कलेक्टर मुरलीधर रेड्डी से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली है। उधर, राज्य के पर्यटन मंत्री अवंती श्रीनिवास राव ने इस हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस नाव के पास विभाग से कोई लाइसेंस नहीं था। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस बारे में गहन जांच होगी। 

Related Posts