YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन नार्थ

घटते जंगल बढ़ती चिंता : 2014 से 2018 के बीच दुनिया से नष्ट हुए 2.6 करोड़ हेक्टेयर जंगल

घटते जंगल बढ़ती चिंता : 2014 से 2018 के बीच दुनिया से  नष्ट हुए 2.6 करोड़ हेक्टेयर जंगल

घटते जंगल बढ़ती चिंता : 2014 से 2018 के बीच दुनिया से  नष्ट हुए 2.6 करोड़ हेक्टेयर जंगल
नई दिल्ली । दुनिया में हर साल लाखों हेक्टेयर जंगलों की कटाई हो रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2014 से 2018 के बीच धरती से हर साल 2.6 करोड़ हेक्टेयर से अधिक जंगल नष्ट कर दिए गए। इसका वन्य जीवन और जलवायु परिवर्तन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जिनका वन्य जीवन और जलवायु परिवर्तन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा 2020 तक प्राकृतिक जंगलों के नुकसान को आधा करने के संकल्प के बावजूद जंगलों के दायरे में कमी आ रही है। यह रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था ‘क्लाइमेट फोकस’ ने चेतावनी दी है कि पिछले पांच सालों के दौरान हुए जंगलों के विनाश को देखते हुए सरकारों द्वारा अपने संकल्प को पूरा करना असंभव है।  वनों पर 2014 की न्यूयॉर्क घोषणा पर 200 से अधिक हस्ताक्षर किए गए थे, जिनमें विभिन्न देशों और कंपनियों के अलावा पर्यावरण समूह भी शामिल थे। यह रिपोर्ट 23 सितंबर को होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मलेन के मौके पर जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 से 2018 के बीच सालाना 2.6 करोड़ हेक्टेयर जंगलों के जलाए जाने से 2001-2013 की तुलना में दुनिया में वन क्षति की दर में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2001 से 2015 तक दुनिया में हुए जंगलों के विनाश में करीब 90 प्रतिशत हिस्सा उष्णकटिबंधीय जंगलों का है। वर्ष 2014-2018 में उनकी क्षति की वार्षिक दर में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऐसा सोयाबीन और पाम ऑयल जैसी फसलों के लिए जंगल साफ करने की वजह से हुआ। दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के प्रमुख उष्णकटिबंधीय जंगलों पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी। इस रिपोर्ट में अमेजन के जंगलों में हालिया विनाश के आंकड़े शामिल नहीं हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि ब्राजील के जंगलों में इस साल जून में वनों के विनाश की दर में जून 2018 की तुलना में 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेजन और कांगो के जंगलों में हाल के दिनों में फैली व्यापक आग से पूरी दुनिया हिल गई है। जलवायु विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल वार्मिग में वनों की सुरक्षा की अहम भूमिका है। वन गर्मी को जकड़ने वाले कार्बन का भंडारण करते हैं। वर्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और आसपास की जलवायु को ठंडा करते हैं, लेकिन जंगलों को जलाकर नष्ट करने या उनकी कटाई से तापमान में वृद्धि होती है, जिससे जंगलों को खतरा बढ़ता है। क्लाइमेट फोकस की सह-संस्थापक और निदेशक शालरेट स्ट्रेक ने कहा कि हम ऐसे दौर में रह रहे हैं, जब लोग बातें ज्यादा और काम कम करते हैं। यह सही है कि दुनिया के कई देशों में पौधरोपण के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं, लेकिन इनसे प्राकृतिक और पुराने जंगलों के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। नए जंगलों की तुलना में पुराने जंगलों में अधिक जैव-विविधता होती है और वे कार्बन से संपन्न होते हैं। वनों के क्षरण को रोकने केलिए सभी को अपना आचरण बदलना होगा। उन उत्पादों की मांग घटानी होगी जो वन-कटाई से जुड़े हुए हैं। साथ ही मांस की खपत भी कम करनी होगी। 
 

Related Posts