YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

नवरात्रि दुर्गा उत्सव की तैयारियां प्रारंभ

नवरात्रि दुर्गा उत्सव की तैयारियां प्रारंभ

नवरात्रि दुर्गा उत्सव की तैयारियां प्रारंभ  तमिलनाडू के मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति बन रही विटटन मार्केट में  भोपाल । राजधानी में नवरात्रि दुर्गा उत्सव की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गईं हैं। आगामी 29 सितंबर से दुर्गा उत्सव शुरू हो जाएगा। इस दौरान शहर के सैकड़ों स्थानों पर विभिन्न मंदिरों की तर्ज पर प्रतिकृति झांकियां तैयार हो रही हैं। कहीं मदुरई के मीनाक्षी मंदिर की झांकी तो कहीं बिहार के रामायण मंदिर झांकी सज रही है। दस दिनों तक शहर में माता के जयकारे पूरे शहर में गूंजेंगे। बारिश की वजह से अभी तक 30 फीसदी काम पूरा हो गया है। बारिश के कम होते ही झांकी निर्माण का कार्य गति पकड़ लेगा। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति, हाट बाजार व्यापारी संघ विट्टल मार्केट में इस वर्ष में मदुरई (तमिलनाडू) के मीनाक्षी मंदिर की झांकी तैयार हो रही है। झांकी में विभिन्न आकारों में 25 से 30 प्रतिमाएं विराजमान होंगी। इनकी ऊंचाई 6 से 8 फीट तक रहेगी। समिति संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि उक्त झांकी पर 55 से 60 लाख रुपए खर्च होंगे। मदुरई मंदिर में जिस पद्धति से पूजा होती है, उसी पद्धति से राजधानी के विट्टन मार्केट में विराजमान दुर्गाजी की पूजा होगी। पूजा के लिए मदुरई के पुजारियों को आमंत्रित किया है। इसके साथ ही यहां पर भोलेनाथ के शादी का रिशेप्सन तैयार हो रहा है। 2016 में भोलेनाथ अपनी बारात लेकर राज दक्ष जी के घर गए थे। 2017 में राजा दक्ष ने डोली में बिठाकर विदा किया। 2018 में भोलेनाथ पार्वती को विदा करा कर बग्गी में लेकर कैलाश पर्वत पर आए। चौथे वर्ष 2019 (इसी वर्ष) माता पार्वती और भोलेनाथ स्टेज पर विराजमान होंगे। एक तरफ हलवाई भोजन तैयार कर रहे हैं, दूसरी ओर उनके गण ब्राह्मणों को भोजन कराते नजर आएंगे। न्यूमार्केट विजय स्तंभ परिसर में बिहार के रामायण मंदिर की भव्य झांकी के दर्शन कर सकेंगे। बंगाल के कारीगर झांकी को तैयार कर रहे हैं। 22 अगस्त को निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन बारिश के कारण काम में दिक्कत होने से 30 फीसदी कार्य हो पाया है। झांकी के निर्माण पर 50 लाख रुपए से अधिक राशि खर्च का अनुमान है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ की व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के अनुसार यह झांकी 54वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समित के सदस्य पुरुषोत्तम वरदानी, अजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बिहार के रामायण मंदिर की प्रतिकृति पर झांकी तैयार की जा रही है। झांकी में रामायण के विभिन्न प्रसंग दर्शाए जाएंगे। इसमें प्रभु श्रीराम के जन्म (बाल रूप) से लेकर राज्याभिषेक का वर्णन रहेगा। 
 

Related Posts