YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

किसानों के 50 हजार के बाद अब 2 लाख तक के चालू खाते के ऋण माफ होंगे : मुख्यमंत्री कमल नाथ

किसानों के 50 हजार के बाद अब 2 लाख तक के चालू खाते के ऋण माफ होंगे :  मुख्यमंत्री कमल नाथ

किसानों के 50 हजार के बाद अब 2 लाख तक के चालू खाते के ऋण माफ होंगे :  मुख्यमंत्री कमल नाथ 
भोपाल । मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश आज भयानक मंदी के दौर से गुजर रहा है और  हमारे देश में होने वाले सभी निवेश बंद हो गये हैं। जीडीपी सबसे निचले स्तर पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब केन्द्र की मोदी सरकार की अनुभवहीनता और गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है। श्री नाथ आज मानस भवन में आर्थिक मंदी पर कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष और पीसीसी डेलीगेट के साथ चर्चा चिंतन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नौ माह में हर मोर्चे पर गंभीर चुनौती और खाली खजाने के बीच परिणाम देने वाले काम किए हैं। आप सभी लोग पार्टी की ओर से मैदान में काम करने वाले लोग हैं आप छाती ठोक कर कहें की हमारी सरकार ने जो काम नौ माह में किया वह काम पंद्रह साल की भाजपा सरकार ने नहीं किया। श्री नाथ ने बताया कि हमारी ऐतिहासिक ऋण माफी योजना में अब हम 50 हजार के बाद चालू खाते के 2 लाख तक के ऋण माफ करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि 25 सितम्बर को कांग्रेस की सरकार के नौ माह पूरे होंगे। हमें सिर्फ छह माह काम करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छह माह में किसानों की कर्ज माफी, कन्यादान विवाह और निकाह योजना की राशि को दोगुना करना, पेंशन दोगुनी करना, बिजली देने, मक्का और गेहूँ उत्पादन पर बोनस जैंसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले सरकार ने लिए हैं यह सब उन चुनौतियों के बीच में किया गया जब हमें विरासत में खाली तिजोरी मिली थी। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की भाजपा सरकारों ने भी कर्जमाफी की घोषणा की थी लेकिन उत्तरप्रदेश में आज तक यह प्रक्रिया चल रही है और महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक आ गये है अभी तक किसानों के कर्जमाफ नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आप सभी को यह तथ्य मालूम होना चाहिए ताकि आप लोगों को असलियत बता सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश की बद्दतर हालत थी। इन साढ़े छह माह में हमने निवेश के क्षेत्र में जो कदम उठाये उससे विश्वास की वापसी हुई। निवेशकों की रुचि मध्यप्रदेश में बढ़ी है। हमने एक निवेश नीति के जगह सेक्टर वायज नीति बनायी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम बिजली के क्षेत्र में 18 हजार करोड़ की सब्सिडी दे रहे है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है विंध्य क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों में 25 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। भिंड, मुरैना, मंदसौर, नीमच में भारी नुकसान हुआ है। हमें आने वाले दिनों में 8 हजार करोड़ से अधिक की राशि की आवश्यकता होगी। इस चुनौती का भी हम सामना करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारे सामने पंचायत और नगरीय निकाय की चुनौती है। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहरे इसके लिए आप सभी लोगों को आज से जुट जाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सरकार व्यापक पैमाने पर मनाने जा रही है अगले माह 2 अक्टूबर से हम इसकी शुरुआत करेंगे। हमारी मंशा ही की संगठन के स्तर पर भी जोर शोर से गांधी जी की 150वीं जयंती मनाने का कार्यक्रम बनें। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पर राजनीति करने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर उन्हें पीड़ितों से सच्ची हमदर्दी है तो वे दिल्ली जाएं और अपनी सरकार से सहायता दिलाएं ताकि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की इसमें कोई रुचि नहीं है यह सिर्फ टी.व्ही और कैमरे की राजनीति करती है और पंद्रह साल इन्होंने यही किया और आज भी इससे उबर नहीं पा रहे है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी  दीपक बावरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है पूरे देश में आर्थिक मंदी के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है हर क्षेत्र में गिरावट आ रही है इसके खिलाफ सभी कांग्रेसजनों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवाज उठानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के 75वीं जयंती को - को भी मनाने का निर्णय लिया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाना तय किया है। उन्होंने कहा कि  देश में सुशासन के बजाय बदले की राजनीति से काम किया जा रहा है। मंदी के इस दौर में 45 लाख करोड़ का निवेश विदेशों में चला गया और केन्द्र की मोदी सरकार अपनी पीठ थपथपा में लगी हुई है।


 

Related Posts