YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन साइंस & टेक्नोलॉजी रीजनल

2022 का गणतंत्र दिवस परेड नए राजपथ पर आयोजित होगा

2022 का गणतंत्र दिवस परेड नए राजपथ पर आयोजित होगा

2022 का गणतंत्र दिवस परेड नए राजपथ पर आयोजित होगा
नई दिल्ली । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ऐतिहासिक राजपथ का नए सिरे से विकास कार्य 2021 की गणतंत्र दिवस परेड के बाद शुरू होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुनर्विकास कार्य फरवरी 2021 से शुरू होने की उम्मीद है और ये नवंबर 2021 तक पूरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में गणतंत्र दिवस की परेड आधुनिक राजपथ पर होगी। सूत्रों के मुताबिक पुनर्विकास योजना के तहत नवविकसित राजपथ पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बिक्री क्षेत्र और अन्य सुविधाएं भी होंगी। मोदी सरकार ने लुटियन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे हिस्से के पुनर्विकास के लिए अपनी वृहद योजना का खुलासा पिछले सप्ताह किया था। सरकार ने 2 सितंबर को संसद भवन, साझा केंद्रीय सचिवालय और केंद्रीय वीथी के विकास और पुनर्विकास के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए दीवाली से पहले एक वास्तुशास्त्र संबंधी फर्म का नाम तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया, सरकार राजपथ का पुनर्विकास फरवरी 2022 में शुरू करेगी और काम नवंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2022 की गणतंत्र दिवस परेड आधुनिक राजपथ पर होगी।


 

Related Posts