YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

दूध की शक्ति को दोगुना करेगा अखरोट

दूध की शक्ति को दोगुना करेगा अखरोट

दूध की शक्ति को दोगुना करेगा अखरोट 
नई दिल्ली । शरीर के लिए बेहद फायदेमंद दूध से शरीर को ताकत मिलती है और इससे शारीरिक तौर पर भी फिट रहते हैं। परंतुु यदि पुरुषों की बात करें तो उनके लिए दूध मसल्स और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। दूध में मौजूद प्रोटीन शरीर में में आसानी से आब्जर्व हो जाता है। लेकिन क्या जानते है कि दूध के साथ अखरोट मिलाने से इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी की रिसर्च के अनुसार, दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से घुल जाते हैं। दूध में अखरोट का पेस्ट मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। इसे आयुर्वेद में सीमेन की क्वालिटी इम्प्रूव करने का भी उपाय बताया गया है। इसके अलावा अखरोट को रात में पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीसकर दूध में मिलाकर अच्छी तरह से उबल जाने पर आंच से उतार लें। इसे गुनगुना करने के बाद पीने से मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही सिक्स पैक एब्स बनाने में यह ड्रिंक फायदेमंद हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसका सेवन करने से 7 दिन में ही असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है। विशेषकर पुरुष के लिए किशमिश खाकर गुनगुना पानी पीना उनकी हेल्थ को फायदेमंद होता हैं। रोज किशमिश को पानी में भिगोकर रात भर रखा रहने दें। इसे सुबह खाली पेट खाने से भी पुरुषों की हेल्थ को कई फायदे होते हैं। किशमिश में आयरन सेलेनियम होता है। इससे स्टेमिना बढ़ता है।
 

Related Posts