YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन साइंस & टेक्नोलॉजी रीजनल

इसरो ने कहा-दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में इंसान को भेजेंगे

इसरो ने कहा-दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में इंसान को भेजेंगे

इसरो ने कहा-दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष में इंसान को भेजेंगे
भुवनेश्वर । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि 2021 में भारत अंतरिक्ष में इंसान भेजने जा रहा है। भले ही चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी लेकिन इससे मिशन गगनयान पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। बता दें कि इसरो 2020 में पहला मानव रहित मिशन और 2021 में मानव सहित मिशन भेजने की तैयारी में है। सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर साढ़े सात वर्षों तक डेटा देगा। उन्होंने कहा, 'चंद्रमा मिशन की सभी प्रौद्योगिकियां सॉफ्ट लैंडिंग को छोड़कर सटीक साबित हुई हैं। क्या यह सफल नहीं है? सिवन ने आईआईटी, भुवनेश्वर के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'दिसंबर 2020 तक हमारे पास मानव अंतरिक्ष विमान का पहला मानव रहित मिशन होगा। हमने दूसरे मानव रहित मानव अंतरिक्ष विमान का लक्ष्य जुलाई 2021 तक रखा है।
 

Related Posts