YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन इकॉनमी रीजनल

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता
मुंबई । सउदी अरामको के ऑयल प्लांट पर हुए हमलों के बाद लगातार बढ़ती क्रूड की कीमतों पर लगाम लग गया है। इस हफ्ते से तेल के दामों में गिरावट आने लगी है। भारत में 3 अक्टूबर गुरुवार को तेल के दामों में गिरावट आई थी, वहीं शुक्रवार को भी यह गिरावट जारी है।आज देशभर में पेट्रोल के दामों में 18 पैसों और डीजल के दामों में आठ पैसों की गिरावट आई है। वहीं गुरुवार को पेट्रोल के दाम 10 पैसे और डीजल के दाम 6 पैसे गिरे थे। शुक्रवार 4 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 18 पैसों की गिरावट आई है, वहीं डीजल के दाम आठ पैसे गिरे हैं। यहां पेट्रोल 74.33 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 67.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 18 पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 79.93 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत में 8 पैसों की गिरावट के बाद डीजल 70.61 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। ऐसे ही कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 18 पैसों की कमी के साथ 76.96 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत आठ पैसों की गिरावट के साथ 69.71 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 19 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल 77.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 9 पैसों की गिरावट के साथ कीमत 71.16 रुपए प्रति लीटर है।
 

Related Posts