YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन रीजनल

सोनिया से मिलने आई हसीना ने प्रियंका को गले लगाया

सोनिया से मिलने आई हसीना ने प्रियंका को गले लगाया

सोनिया से मिलने आई हसीना ने प्रियंका को गले लगाया  
नई दिल्ली । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी मौजूद रहे। शेख हसीना ने जैसे ही प्रियंका को देखा तो गले लगा कर आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना चार दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। उन्होंने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की इंडिया इकनॉमिक समिट में एक कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की। उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में बांग्लादेश के आम चुनाव में शेख हसीना की पार्टी की शानदार जीत हासिल की है। हसीना सबसे ज्यादा समय तक बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद पर काबिज हैं।
 

Related Posts