YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

हड़ताली बसकर्मी 5नवंबर तक काम पर नहीं लौटे तो अन्य रूट भी निजी संचालकों के दे दिए जाएंगे : चंद्रशेखर राव

हड़ताली बसकर्मी 5नवंबर तक काम पर नहीं लौटे तो अन्य रूट भी निजी संचालकों के दे दिए जाएंगे : चंद्रशेखर राव

हड़ताली बसकर्मी 5नवंबर तक काम पर नहीं लौटे तो अन्य रूट भी निजी संचालकों के दे दिए जाएंगे : चंद्रशेखर राव 
हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रदेश के हड़ताली बसकर्मियों को आगाह किया है कि वे 5नवंबर तक काम पर वापस नहीं लौटे तो अन्य रूट भी निजी संचालकों के दे दिए जाएंगे। राव ने विभिन्न मांगों पर 5 अक्टूबर से हड़ताल कर रहे टीआरएसटीसी कर्मचारियों को प्रदर्शन खत्म कर 5 नवंबर तक ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने निजी संचालकों को 5100 से 10,400 रूट आवंटित करने का फैसला किया है। राव ने कहा कि जिन मार्गों पर नुकसान हो रहा है उन्हें ही निजी संचालकों के हवाले किया जाएगा। नए दिशा-निर्देश में तय प्रावधान के मुताबिक मार्ग आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले के बारे में केंद्र को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं आरटीसी कर्मचारियों से अपने परिवारों की भलाई के लिए इस मौके का लाभ उठाने की अपील करता हूं। हम उन्हें (हड़ताली कर्मचारियों को) एक और मौका देना चाहते हैं।'
कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर कर्मचारी बिना शर्त तीन दिन में यानि पांच नवंबर मध्यरात्रि तक ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो अन्य मार्ग भी निजी संचालकों को दे दिए जाएंगे।' कर्मचारियों और उनके संगठन आरटीसी को सरकार के साथ मिलाने और विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से तेलंगाना में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

Related Posts