YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड नेशन स्पोर्ट्स रीजनल

सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने फिंच

सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने फिंच

सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने फिंच 
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टी20 में सबसे तेजी से 200 छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया है। फिंच ने अपने करियर की 181वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 214वीं पारी में 200 वां छक्का लगाया था। फिंच क्रिकेट में 200 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले विश्व के 24वें क्रिकेटर बने हैं। वर्षा बाधित मैच में फिंच ने यह उलब्धि हासिल की है। वहीं क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो यहां वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं।  462 (टेस्ट, वनडे और टी20) मैच खेलने वाले गेल के नाम 530 पारियों में सर्वाधिक 534 छक्के हैं। गेल के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अफरीदी का नाम है। उन्होंने 524 मैचों में खेलीं 508 पारियों में 476 छक्के अपने नाम किए हैं। 
वहीं तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैककुलम का नाम है, जिन्होंने 398 छक्के (432 मैच, 474 पारियां) में लगाये हैं। मैककुलम के बाद चौथे स्थान पर टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम है। रोहित के नाम 347 मैचों की 353 पारियों में अब तक 392 छक्के हैं। 200 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने वाले 24 खिलाड़ियों की इस सूची में 6 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। इनमें रोहित के अलावा, महेन्द्र सिंह धोनी 359 , सचिन तेंडुलकर 264 सिक्स, युवराज सिंह 251, सौरभ गांगुली 247 और वीरेंदर सहवाग 243 के नाम हैं। 

Related Posts