YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

प्रियंका ने दिल्ली में लगाया मास्क -प्रदूषण पर बोली-'यहां शूटिंग करना कठिन है'

प्रियंका ने दिल्ली में लगाया मास्क  -प्रदूषण पर बोली-'यहां शूटिंग करना कठिन है'

प्रियंका ने दिल्ली में लगाया मास्क 
-प्रदूषण पर बोली-'यहां शूटिंग करना कठिन है'
नई दिल्ली । बॉलीवुड की शान एवं सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली में मास्क लगाना पड गया। दिल्ली के प्रदूषण को लेकर प्रियंका ने कहा-'यहां शूटिंग करना कठिन है'। प्रियंका दिल्ली में 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मास्क के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने दिल्ली प्रदूषण पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि अभी दिल्ली में शूटिंग करना थोड़ा कठीन हो रहा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम एक अपनी एक तस्वीरे शेयर करते हुए, "'द व्हाइट टाइगर' के शूट के दिन। अभी यहां शूटिंग करना इतना कठिन है कि मैं सोच भी नहीं सकता कि इन परिस्थितियों में यहां रहना कैसा होगा। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।" गौरतलब है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान वायु की गुणवत्ता खतरनाक ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंचने के बाद ईपीसीए ने ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित कर दी। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए थे। बता दें, दिल्ली में सोमवार को भी प्रदूषण की 'सुपर इमरजेंसी' कायम है। शहर पर धुंध की चादर छाई है। 'सफर' के मुताबिक दिल्ली में सोमवार सुबह 7।37 पर एक्यूआई 708 (गंभीर) है। वहीं दिल्ली में आज ऑड ईवन भी लागू हो गया है। मालूम हो कि  प्रियंका को हाल में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा करने में असफल साबित हुई थी।

Related Posts