YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वेस्ट

(नई दिल्ली) किसानों को लेकर गडकरी से मिले अहमद पटेल

(नई दिल्ली) किसानों को लेकर गडकरी से मिले अहमद पटेल

(नई दिल्ली) किसानों को लेकर गडकरी से मिले अहमद पटेल 
नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात को महाराष्ट्र में सरकार से गठन से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अहमद पटेल ने इससे इनकार किया है। गडकरी से मुलाकात के बाद अहमद पटेल ने कहा कि मैंने किसानों के मसले पर गडकरी से मुलाकात की है। उनसे मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार को बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बीच दांवपेच जारी हैं। महाराष्ट्र में होने वाली हर गतिविधि पर लोगों की नजरें लगी हैं। इस बीच शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर जो सहमति बनी थी, उसी पर हमने चुनाव लड़ा, उसी पर गठबंधन हुआ। कोई प्रस्ताव न आएगा, न जाएगा, जो तय हुआ सिर्फ उस पर बात होनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूर पड़ती है तो यह जनता के साथ अन्याय होगा। महाराष्ट्र अगर राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है। 

Related Posts