YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

(नई दिल्ली) विदेश बाजार का असर, सोना 320 रुपए लुढ़ककर बंद

(नई दिल्ली) विदेश बाजार का असर, सोना 320 रुपए लुढ़ककर बंद

(नई दिल्ली) विदेश बाजार का असर, सोना 320 रुपए लुढ़ककर बंद 
नई दिल्ली (ईएमएस)। विदेशों में मंगलवार को पीली धातु में आई बड़ी गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर बुधवार को साफ दिखाई दिया। इसके कारण सोना 320 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 39,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 1,025 रुपए की भारी गिरावट के साथ करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 46,875 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। यह इस साल 26 सितंबर के बाद सफेद धातु में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोना हाजिर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो सितंबर के उत्तरार्द्ध के बाद सबसे ज्यादा है।बुधवार को हालांकि यह दो डॉलर के सुधार के साथ 1,486.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी बुधवार को 2.90 डॉलर चमककर 1,486.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में बांड पर ब्याज बढ़ने से निवेशक पूँजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखा रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर फिसलकर 17.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 

Related Posts