YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन एंटरटेनमेंट रीजनल

अर्जुन, संजय दत्त और कृति सेनन की ‎फिल्म "पानीपत" का ट्रेलर हुआ रिलीज

अर्जुन, संजय दत्त और कृति सेनन की ‎फिल्म "पानीपत" का ट्रेलर हुआ रिलीज

अर्जुन, संजय दत्त और कृति सेनन की ‎फिल्म "पानीपत" का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई। इतिहास की एक ऐसी गाथा जिसे हर भारतीय ने सुना और दिल से महसूस किया है, ले‎किन अब ये पर्दे पर नजर आने वाली है। बताया जा रहा है ‎कि आशुतोष गोवारिकर ने भव्य सेट्स और दमदार एक्शन वाली अपनी आगामी फिल्म "पानीपत" का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‎जिसमें लीड किरदारों में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन हैं। जो‎कि इस ट्रेलर में एक-एक सीन को परफेक्ट बनाते नजर आ रहे हैं। बता दे ‎कि, संजय दत्त इस ‎‎फिल्म में अहमद शाह अब्दाली का किरदार ‎निभान वाले हैं। इसमें उनका लुक वाकई किसी योद्धा के जोश जज्बे और हैरत को दिखाने वाला है। वहीं, हैंडसम हंक अर्जुन कपूर "सदाशिव राव भाऊ" की भूमिका निभाएंगे। जो पेशवा बाजीराव प्रथम का भतीजे थे और पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सरदार सेनापति के रूप में सेवारत थे। हालां‎कि इस फिल्म के लिए अर्जुन ने अपना सिर मुंडवाया और इतना ही नहीं नुकीली मूंछों वाला स्टडबेड लुक भी दिया। वहीं, कृति सेनन मराठा महारानी के अवतार में काफी जंच रही हैं। उनके किरदार का नाम पार्वती बाई है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "हाउसफुल 4" में भी कृति एतिहासिक पात्र के किरदार में थीं। लेकिन उनका यह लुक काफी अलग है। क्यों‎कि यह एक ऐतिहासिक आधार पर बनी फिल्म है, जो सदाशिव राव भाऊ की अगुवाई में मराठा साम्राज्य के नेतृत्व और अफ़गानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़े गए युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन के साथ मोहनीश बहल और जीनत अमान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‎फिलहाल, यह ‎फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Related Posts