YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले मुंबई में चाक चौबंद - महाराष्ट्र पुलिस ने की शांति बनाये रखने की अपील

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले मुंबई में चाक चौबंद - महाराष्ट्र पुलिस ने की शांति बनाये रखने की अपील

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले मुंबई में चाक चौबंद
- महाराष्ट्र पुलिस ने की शांति बनाये रखने की अपील
मुंबई, । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, पहले से ही शहर के संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है और शहर में फैसले का जश्न मनाने या इस पर दुख प्रकट करने के लिए किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं देने का फैसला मुंबई पुलिस ने किया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ज्यादा एहतियात के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने पत्रकारों एवं धर्म गुरुओं समेत मुस्लिम समुदाय के कुछ प्रमुख सदस्यों के साथ एक बैठक की और उनसे उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने की अपील की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा उपायों के तहत मुंबई पुलिस ने 4 से 18 नवंबर तक मुंबई में निषेधाज्ञा लागू कर दी है जो लोगों के गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने को प्रतिबंधित करता है। मुंबई पुलिस का सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ एवं साइबर सेल फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और इस तरह के अन्य मंचों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहा है। किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अफवाहों में यकीन न करने की तथा शांति बनाये रखने की अपील की गई है और इस तरह की कोई भी बात सामने आने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है। आपको बता दें कि दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद मुंबई में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार मुंबई पुलिस पहले से अलर्ट है और शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

Related Posts