YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल वेस्ट

मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2019

 मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2019

 मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2019
 मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 28 अक्टूबर से दिनांक 5 नवंबर 2019 तक "सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली" विषय पर मनाया गया। मध्य रेल ने सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मुख्य सतर्कता आयोग के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जोश और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियाँ का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, इसी विषय पर एक सेमिनार भी आयोजित की गई थी। मध्य रेल के प्रमुख कार्यालय स्थानों और सार्वजनिक इंटरफ़ेस वाले स्थानों पर बैनर और पोस्टरों के प्रदर्शन जैसी बाहरी गतिविधियों के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की नीति के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया। निपुणता और सुशासन पर नुक्कड़ नाट्य प्रतियोगिता, वाद-विवाद, निबंध लेखन, ड्राइंग और नारा/स्लोगन  लेखन का आयोजन मध्य रेल के सभी पांच मंडलों और कार्यशालाओं में किया गया ताकि भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव और रोकथाम पर बेहतर चर्चा हो सके और इसमें मध्य रेल के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जा सके।
दिनांक 30 अक्टूबर 2019 को, मध्य रेल मुख्यालय के साथ ही मंडल कार्यालयों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपर महाप्रबंधक डॉ. आर. बद्री नारायण और संबंधित मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई|  इसके साथ-सथ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ई-प्रतिज्ञा भी ली गई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी.एम. कानडे मुख्य अतिथि थे उनहोने “सत्यनिष्ठा- एक जीवन शैली” थीम पर विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिभागियों को संबोधित किया। सभी पांच मंडलों  के मंडल रेल प्रबंधक और शाखा अधिकारी वीडियो लिंक के माध्यम से सेमिनार में शामिल हुए।
31 अक्टूबर 2019 को, एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि डी. शिवानंदन, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र ने सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों को एक शानदार और रोचक प्रस्तुति दी, इसके पश्चात चर्चा सत्र हुआ। इस सेमिनार में सभी पांच मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और शाखा अधिकारी भी वीडियो लिंक के माध्यम से शामिल हुए। 
1 नवंबर 2019 को एस.के.पंकज, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों के साथ माटुंगा कार्यशाला का दौरा किया और महत्वपूर्ण मामले के अध्ययन की एक प्रस्तुति, जो विशेष रूप से कार्यशालाओं से संबंधित मुख्य कार्यशाला प्रबंधकों, कार्य प्रबंधकों और अन्य अधिकारियों को चर्चा सत्र के पश्चात एक प्रस्तुत डी गई  जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया और सतर्कता के विभिन्न पहलुओं और संगठन में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। कर्मचारियों को सूचित किया गया था कि प्रत्येक व्यक्ति कर्मचारी टीम विजिलेंस का हिस्सा है और संगठन को भ्रष्टाचार मुक्त रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके पश्चात सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया।
4 नवंबर 2019 को, "सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली, विषय पर एक अंतर-विभागीय स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी मंडलों और कार्यशालाओं की सांस्कृतिक टीमों ने भाग लिया साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सत्यनिष्ठा-एक जीवन शैली विषय एक वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मंडलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
5 नवंबर 2019 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019 के समापन समारोह में, मध्य रेल के महाप्रबंधक, श्री संजीव मित्तल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हमारे रोजमर्रा के व्यक्तिगत और साथ ही पेशेवर जीवन में ईमानदारी की प्रासंगिकता और महत्व पर सभा को संबोधित किया साथ ही सतर्कता विभाग की एक विशेष समाचार बुलेटिन "सुबोध" का अनावरण उनके द्वारा किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारियों की भागीदारी को और भी सक्षम करने के लिए किया गया था ताकि ईमानदारी,  नैतिक व्यवहार के मूल्यों के लिए अपने व्यक्तिगत कौशल को विकसित और मजबूत किया जा सके। हम अपनी संस्कृति के माध्यम से सीखते हैं कि समाज और बेहतर कैसे हो सकता हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां न केवल कर्मचारियों को इन मूल्यों के साथ खुद को पहचानने में मदद करती हैं, बल्कि उन्हें वांछित तरीके से खुद को विकसित करने में भी मदद करती हैं। इसके बाद जोनल रेलवे और स्कूलों में सप्ताह भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। छात्रों के साथ चर्चा के एक हिस्से के रूप में मध्य रेल के सेंट्रल रेलवे स्कूल कल्याण में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया और छात्रों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते। 

Related Posts