YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल नार्थ

पुष्कर से लौट रहे यात्रियों की बस में लुटेरों ने चलाई लूट, तीन यात्री घायल

 पुष्कर से लौट रहे यात्रियों की बस में लुटेरों ने चलाई लूट, तीन यात्री घायल

 पुष्कर से लौट रहे यात्रियों की बस में लुटेरों ने चलाई लूट, तीन यात्री घायल
 अजमेर स्थित पुष्कर तीर्थ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस रोक करीब 10 से 15 जितने लुटेरों ने लूट चलाई और फरार हो गए| अरवल्ली जिले के वोटडा टोलटेक्स के निकट हुई इस घटना में लुटेरों के हमले में तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें गांधीनगर के अस्पताल में रिफर किया गया है| जानकारी के मुताबिक गांधीनगर में रहनेवाले 56 यात्री लक्जरी बस में राजस्थान के अजमेर स्थित पुष्कर तीर्थ के दर्शन करने गए थे| पुष्कर के दर्शन कर श्रद्धालु निजी ट्रावेल्स की लक्जरी बस में गांधीनगर लौट रहे थे| लौटते समय अरवल्ली जिले के मोडासा के वोटडा टोलटेक्स के निकट 10 से 15 जितने अज्ञात शख्सों ने यात्रियों से भरी बस रुकवा ली और उसमें घुसकर नकद समेत करीब करीब दो लाख रुपए लूट चलाई| प्रतिकार करने वाले कई यात्रियों के साथ लुटेरों ने मारपीट की| जिसमें तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें गांधीनगर के अस्पताल में रिफर किया गया है| लूट के बाद अज्ञात लुटेरे फरार हो गए| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू की है|

Related Posts