YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

गठबंधन के साथ कॉमन एजेंडा भी तय होना चाहिए-सुदेश महतो /अमित शाह से मुलाकात कर रांची वापस लौटे

 गठबंधन के साथ कॉमन एजेंडा भी तय होना चाहिए-सुदेश महतो /अमित शाह से मुलाकात कर रांची वापस लौटे

 गठबंधन के साथ कॉमन एजेंडा भी तय होना चाहिए-सुदेश महतो
/अमित शाह से मुलाकात कर रांची वापस लौटे
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दो प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी के बीच गठबंधन पर सहमति बनने के संकेत मिलने लगे है। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात के बाद सोमवार को कहा कि गठबंधन के साथ ही कॉमन एजेंडा भी तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच वर्षां के दौरान भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अपने एजेंडे पर आगे बढ़ती रही, वहीं उनकी पार्टी के लिए क्षेत्रीय मुद्दे भी काफी अहम है। 
सुदेश महतो ने बताया कि पार्टी ने सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपने प्रस्ताव को रख दिया है, अब भाजपा नेता विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान कई सैद्धांतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने जिन क्षेत्रीय और स्थानीय मुद्दों को लेकर पांच वर्षां तक संघर्ष किया, उसका भी समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर आजसू पार्टी की ओर से अपनी बात रखी गयी है, लेकिन बातचीत चल रही थी, इसी दौरान भाजपा ने कई ऐसे सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, जिस पर आजसू पार्टी का दावा बनता है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के निर्णय के बाद आज स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुदेश महतो ने पोस्ट पोल एलायंस का भी प्रस्ताव भाजपा नेतृत्व के समक्ष रखा, लेकिन भाजपा प्री-पोल एलायंस ही चाहती है और जिन दो प्रमुख सीटों लोहरदगा तथा चंदनकियारी को लेकर विवाद है, उस पर भाजपा अपना दावा छोड़ सकती है और इन दोनों सीटों के दावेदार सुखदेव भगत तथा चंदनकियारी को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं भाजपा इस बार आजसू पार्टी के लिए डबल डिजिट में सीटें छोड़ने को भी तैयार है।

Related Posts