YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल नार्थ

दिल्ली में एक और रामलीला मैदान बनाने की तैयारी

 दिल्ली में एक और रामलीला मैदान बनाने की तैयारी

 दिल्ली में एक और रामलीला मैदान बनाने की तैयारी 
 दिल्ली में एक और रामलीला मैदान का निर्माण होने की उम्मीद है। हालांकि यहां विरोध-प्रदर्शन या आम सभाएं नहीं बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, शादी जैसे आयोजन होंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रोहिणी सेक्टर 7 में रामलीला मैदान बनाने का फैसला लिया है। यह मैदान मेट्रो वॉक से कुछ ही दूरी पर स्थित है। रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन भी पास में है। डीडीए सूत्रों के अनुसार करीब 3 एकड़ भूमि पर रामलीला मैदान बनाने की योजना है। यहां शादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजन बुकिंग के आधार पर हुआ करेंगे। डीडीए पहले यहां कांप्लेक्स बनाने की योजना बना रहा था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना था कि उन्हें कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी होती है। सांस्कृतिक व पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए डीडीए ने अपनी योजना में परिवर्तन करते हुए यहां रामलीला मैदान बनाने का फैसला लिया है। इस मैदान पर स्थानीय रामलीला का आयोजन भी होता रहा है। डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस मैदान को आयोजनों के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को कुछ वर्ष इंतजार करना पड़ सकता है।

Related Posts