YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

सूरत से मुंबई के बीच क्रूज सेवा शुरू

 सूरत से मुंबई के बीच क्रूज सेवा शुरू

 सूरत से मुंबई के बीच क्रूज सेवा शुरू
गुजरात मैरीटाइम बोर्ड ने सूरत से मुंबई के बीच यात्रियों के लिए आरामदायक जलयान सेवा शुक्रवार को शुरू की। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि गुजरात सरकार ने सूरत के हजिरा बंदरगाह तथा मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के बीच क्रूज लाइनर चलाने के लिए मुंबई की कंपनी एसएसआर मरीन सर्विसेज को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया कि क्रूज लाइनर को सूरत के एस्सार हजिरा फेरी टर्मिनल से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई गई। एस्सार पोर्ट ने एक बयान में कहा कि उसने सूरत के हजिरा में यात्री जलयानों के लिए एक घाट तैयार किया है। इसे आठ महीने के रिकार्ड कम समय में बनाया गया है। कंपनी ने कहा कि पहले चरण में यह सेवा सूरत-मुंबई के शुरू की गई है। बाद में इसे गुजरात के अन्य तटीय शहरों तक ले जाया जाएगा।

Related Posts