YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल ईस्ट

 झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में - अमित शाह और जेपी नड्डा  मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में - अमित शाह और जेपी नड्डा  मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

 झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में
- अमित शाह और जेपी नड्डा  मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों का प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू हो जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह मनिका और लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगहों पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। उनके बाद 22 नवंबर को भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा लातेहार में चुनावी रैली करेंगे। उसी दिन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की भी बिश्रामपुर में जनसभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर से प्रचार मैदान में उतर सकते हैं। पलामू में उनकी पहली सभा हो सकती है। 30 नवंबर को झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण की 20 सीटों पर स्क्रूटनी के बाद 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। वहीं चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी सुखराम उरांव के नामांकन को होल्ड रखा गया है। स्क्रूटनी के बाद अब दूसरे चरण की 20 सीटों के लिए 279 उम्मीदवार के नामांकन सही पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार एक मामले में कोर्ट से मिली राहत का जिक्र सुखराम उरांव ने नामांकन पत्र में किया है, पर उसका डॉक्यूमेंट नामांकन पत्र के साथ जमा नहीं किया है। दूसरे चरण में होने वाले मतदान इस मायने में खास होगा, क्योंकि इसी चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयू राय जैसे दिग्गज आमने-सामने हैं। वहीं चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की चुनावी किस्मत भी दांव पर लगी है। इस चरण में राज्य के जिन नेताओं पर सबकी नजर होगी, उसमें रघुवर दास, सरयू राय, गौरव वल्लभ, बन्ना गुप्ता, लक्ष्मण गिलुआ, जेबी तुबीद, दीपक बिरुआ, कुणाल षाडंग और जोबा मांझी जैसे नेता शामिल हैं।

Related Posts