YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल

राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा-मिश्र

राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा-मिश्र

  राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा-मिश्र
 राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय के महाराजा कॉलेज के मैदान में आयोजित एन.सी.सी. दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स का अभ्यास बेहतरीन है। इन युवाओं ने अपने शरीर को इस तरह से ढ़ाल लिया है कि वे राष्ट्र की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। मिश्र ने कहा कि एन.सी.सी. कैडेट्स की प्रतिभा से वे अभिभूत हैं।
राज्यपाल मिश्र ने एन.सी.सी. के तीनों विंग जल, थल व नभ और गर्ल्स बटालियन की परेड का निरीक्षण किया। मिश्र ने एन.सी.सी. कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। एन.सी.सी. की छात्राओं ने देष-भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिलानी की एन.सी.सी. छात्राओं ने बैण्ड वादन प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि युवा चाहे कोई भी कैरियर अपनाएं, उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से राष्ट्र की सेवा करनी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर को समाज में ऐसा वातावरण बनाना है, जिससे भारत की सशक्त सेना में शामिल होने के लिए युवा प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. संगठन को एकता और अनुषासन पर चलना है। युवा कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाना है ताकि वे समाज, प्रदेष और देष के लिए स्वप्रेरणा से कार्य करने को तैयार हो सकें। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थान की खूबसूरती को व्यक्त करने वाला था। स्थानीय गीत-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं की उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन देखा। 


 

Related Posts