YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में 22 को सरकार का ऐलान संभव आज फिर मिलेंगे कांग्रेस-एनसीपी नेता

महाराष्ट्र में 22 को सरकार का ऐलान संभव आज फिर मिलेंगे कांग्रेस-एनसीपी नेता

महाराष्ट्र में 22 को सरकार का ऐलान संभव
आज फिर मिलेंगे कांग्रेस-एनसीपी नेता
 महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता साफ होता दिख रहा है। 22 नवंबर तक सरकार का ऐलान हो सकता है। वहीं आज फिर पवार के घर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक होनी है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बन जाएगी। 
गठबंधन के लिए तैयार है कांग्रेस
हालांकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन पर हामी भर दी है। एनसीपी के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही। इस दौरान महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं। 
उद्धव ठाकरे करेंगे नेतृत्व!
संजय राउत ने कांग्रेस और एनसीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि आज से सरकार बनाने का काम शुरू हो गया है और आने वाले चार-पांच दिनों में सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ये चाहती है कि शिवसेना का मुख्यमंत्री बने और राज्य की भावना है कि उद्धव ठाकरे साहब को नेतृत्व करना चाहिए।
50-50 फॉर्मूला
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच बारी बारी से साझा किया जाएगा। पहले ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और उसके बाद के ढाई साल में यह पद राकांपा को मिलेगा। राकांपा सूत्रों ने बुधवार (20 नवंबर) देर रात यह जानकारी दी। कांग्रेस के पास पूरे पांच साल के लिए उप मुख्यमंत्री का पद रहने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।  
साझा होगा सीएम पद
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच बारी-बारी से साझा किया जाएगा। पहले ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और उसके बाद के ढाई साल में यह पद एनसीपी को मिलेगा। एनसीपी सूत्रों ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। कांग्रेस के पास पूरे 5 साल के लिए उप मुख्यमंत्री का पद रहने की संभावना है।
 

Related Posts