YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

टाटा स्टील सबसे अ‎धिक नै‎तिक मूल्यों वाली कंपनी बनी

टाटा स्टील सबसे अ‎धिक नै‎तिक मूल्यों वाली कंपनी बनी

भारत की सबसे पुरानी इस्पात कंपनी टाटा स्टील को 2019 में दुनिया की सर्वाधिक नैतिक मूल्यों वाली कंपनी के तौर पर चुना गया है। उसे यह सम्मान एथिस्फीयर इंस्टीट्यूट द्वारा दिया गया है। एथिस्फीयर इंस्टीट्यूट, मानक और नैतिक मूल्यों के आधार पर कंपनियों की रैकिंग करने वाली प्रमुख वैश्विक संस्था है। टाटा स्टील ने कहा कि ‘धातु, खनिज और खनन श्रेणी की कंपनियों में उसे यह सम्मान आठवीं बार मिला है। हमें दुनिया की सर्वाधिक नैतिक मूल्य वाली कंपनी के सम्मान से आठवीं बार नवाजा गया है। भारत और विदेशों में करोड़ों लोगों के बीच टाटा का नाम भरोसा, विश्वास और ईमानदारी का प्रतीक है।

Related Posts