YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुख्यमंत्री पद न मिले तो कांग्रेस को समर्थन नहीं देना चाहिए: अठावले

 मुख्यमंत्री पद न मिले तो कांग्रेस को समर्थन नहीं देना चाहिए: अठावले

 मुख्यमंत्री पद न मिले तो कांग्रेस को समर्थन नहीं देना चाहिए: अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में अगर बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद नहीं मिलता है तो उसे सरकार गठन में शिवसेना और राकांपा का समर्थन नहीं करना चाहिए। अठावले की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इस तरह की खबरे हैं कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद संभालने का समझौता हो सकता है। जबकि कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है। कांग्रेस और राकांपा फिलहाल शिवसेना के साथ गठबंधन करने पर विचार कर रही है। राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। एक बयान में अठावले के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस के समर्थन में बनने वाली सरकार में सिर्फ शिवसेना और राकांपा को बारी-बारी से मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। भाजपा के सहयोगी अठावले ने कहा कि कांग्रेस को अगर मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलता है तो उसे नए गठबंधन को समर्थन नहीं देना चाहिए। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। 

Related Posts