YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल वेस्ट

 महाराष्ट्र में जनादेश की विजय: जावडे़कर

 महाराष्ट्र में जनादेश की विजय: जावडे़कर

 महाराष्ट्र में जनादेश की विजय: जावडे़कर
 केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की अगुवाई में नई सरकार के गठन को जनादेश का सम्मान बताते हुए राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई दी है। जावडे़कर ने ट्वीट किया ‎कि देवेंद्र फड़णवीस को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई। उनका मुख्यमंत्री बनना जनादेश का सम्मान है क्योंकि जो खिचड़ी पक रही थी वह घोर जनादेश विरोधी थी। यह महाराष्ट्र की जनता की विजय है। उन्हें बधाई।” उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में तेज़ी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान शनिवार सुबह फड़णवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राकांपा के अजित पवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने भी फड़णवीस और पवार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया ‎कि  फड़णवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एवं पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में यह सरकार महाराष्ट्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Posts