YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल वेस्ट

 संजय निरुपम बोले- महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर करने का हुआ षड़यंत्र

 संजय निरुपम बोले- महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर करने का हुआ षड़यंत्र

 संजय निरुपम बोले- महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर करने का हुआ षड़यंत्र
महाराष्ट्र में भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को कमजोर करने का षड़यंत्र चल रहा है, कांग्रेस को शिवसेना के साथ नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मैं खुश होऊंगा लेकिन सच्चाई यह है कि मैं दुखी हूं क्योंकि महाराष्ट्र में पार्टी को कमजोर करने की साजिश हुई है। आपको बता दें कि संजय निरुपम कभी भी कांग्रेस द्वारा शिवसेना को समर्थन दिए जाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा था कि सरकार में शामिल होना पार्टी को दफन करने जैसा होगा, सालों पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन करके यह गलती की थी।
उद्धव ने कहा कि हमने जनादेश का आदर किया लेकिन वो लोगों को तोड़ने का काम करते हैं और हम लोगों को जोड़ते हैं। महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के बाद शिवसेना और एसीपी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस वाईबी चव्हान सेंटर में किया। इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकतंरत्र के नाम पर खेल चल रहा है। सारा देश ये खेल देख रहा है। उद्धव ने दावा किया कि बीजेपी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। शिवसेना जो करती है खुलेआम करती है। उद्धव ने कहा कि हमने जनादेश का आदर किया लेकिन वो लोगों को तोड़ने का काम करते हैं और हम लोगों को जोड़ते हैं। इससे पहले एसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी नेता एक साथ आए। हमारे पास संख्या थी। हमारे विधायकों ने सरकार बनाने का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि अजित पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ है और अनुशासनहीनता है। कोई एनसीपी नेता या कार्यकर्ता एनसीपी-भाजपा सरकार के पक्ष में नहीं है।

Related Posts