YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल वेस्ट

अमित शाह के हिटमैन साबित हुए राज्यपाल कोश्यारी : सुरजेवाला

अमित शाह के हिटमैन साबित हुए राज्यपाल कोश्यारी : सुरजेवाला

अमित शाह के हिटमैन साबित हुए राज्यपाल कोश्यारी : सुरजेवाला
महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को जनादेश के साथ विश्वासघात करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की सुपारी ले चुकी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हिटमैन साबित हुए हैं।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मुझे मत देखो यूं उजाले में लाकर, सियासत हूं मैं, कपड़े नहीं पहनती। इसे कहते हैं: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी। उन्होंने दावा किया, अब ये साबित हो गया कि भाजपा देश के लोकतंत्र की सुपारी ले चुकी है। राज्यपाल एक बार फिर शाह के ‘हिटमैन’ साबित हुए हैं।  सुरजेवाला ने सवाल किया,  राष्ट्रपति शासन कब हटा? रातोंरात कब दावा पेश किया गया? कब विधायकों की सूची पेश की गयी? कब विधायक राज्यपाल के समक्ष पेश हुए? चोरों की तरह शपथ क्यों दिलाई? इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को तीन दिनों के भीतर बातचीत पूरी कर लेनी चाहिए थी। 
सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र के बारे में पढ़कर हैरान हूं। पहले लगा कि यह फर्जी खबर है। निजी तौर पर बोल रहा हूं कि तीनों पार्टियों की बातचीत तीन से ज्यादा नहीं चलनी चाहिए थी। यह बहुत लंबी चली। मौका दिया गया तो फायदा उठाने वालों ने इसे तुरंत लपक लिया। उन्होंने अजीत पवार उप मुख्यमंत्री बनने पर तंज कसते हुए कहा, पवार जी तुस्सी ग्रेट हो अगर यही सही है तो आश्चर्यजनक है। अभी यकीन नहीं है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिला दी।

Related Posts