YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन रीजनल नार्थ

 दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती अयोध्या में राममंदिर का निर्माण : राजनाथ

 दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती अयोध्या में राममंदिर का निर्माण : राजनाथ

 दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती अयोध्या में राममंदिर का निर्माण : राजनाथ
 पटना जिले की विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी रामचन्द्र चन्द्रवंशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैं यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा भाजपा की पहली प्राथमिकता जनाकांक्षाओं को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि सन 2014 में पहली बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। 2014 से अब तक सरकार ने जो काम किए हैं, उनके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा अब तक केंद्र सरकार पर कोई दाग नहीं है। दुनिया का कोई भी सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता है। ठीक इसी तरह राज्य सरकार पर भी किसी तरह का दाग नहीं है। जो शिकायतें हैं वे महज आरोप-प्रत्यारोप हैं, जिनकी कोई बुनियाद नहीं होती। 
राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की जनता को जो बुनियादी आवश्यताएं हैं उसके लिए हमने पांच वर्षों मे जो काम किया है, आजाद भारत में कभी नहीं हुआ है। जनता के आखों में धूल झोंक कर आजतक मैंने वोट नही मांगे हैं। राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि काम करने की तड़प होनी चाहिए। भारत दुनिया में पहले सबसे पीछे रहता था लेकिन आने वाले दिनों में दुनिया का टॉप थ्री में हमारा देश रहेगा। विपक्षी ने राफेल को लेकर जो स्टैंड अपनाया था, आप देख रहे हैं क्या हाल है उनका। राम मंदिर पर भी राजनाथ सिंह ने कहा कि राममंदिर वहीं, बनेगा जहां भगवान राम बसते थे और अब भगवान राम की वहां भव्य प्रतिमा बनेगी।

Related Posts