YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

विधानसभा से पहले एमसीडी का तोहफा, घरों में चल सकेंगे छोटे कारखाने

 विधानसभा से पहले एमसीडी का तोहफा, घरों में चल सकेंगे छोटे कारखाने

विधानसभा से पहले एमसीडी का तोहफा, घरों में चल सकेंगे छोटे कारखाने 
 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी है। दिल्ली की आप सरकार एक के बाद एक लोकलुभावन कदम उठा रही है तो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बाद अब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भी जनता को लुभाने के लिए एक दांव चल दिया है। एमसीडी ने घर में लघु उद्योग चलाने की मंजूरी दे दी है। एमसीडी के इस फैसले से अब 112 तरह के ऐसे लघु उद्योग या छोटी फैक्ट्रियां जो प्रदूषण न फैलाते हों, उन्हें चलाने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अब दिल्ली में छह लाख से ज्यादा परिवारों को राहत मिल गई है। वह अपने घर में छोटा व्यापार या लघु उद्योग करते थे और उन्हें सीलिंग का डर सताता था, लेकिन अब नगर निगम ने इसकी मंजूरी दे दी है। मनोज तिवारी ने कहा कि इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नगर निगम की इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ प्रावधान हैं, जिनको पूरा करने वाले लोग ही इसका लाभ ले सकेंगे। घर में लघु उद्योग चलाने के लिए अधिकतम 11 किलो वाट की बिजली का कनेक्शन मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त उस उद्योग में नौ से अधिक कर्मचारी नहीं होने चाहिए। नगर निगम ने इसके लिए 112 तरह के उद्योगों की सूची भी जारी कर दी है। जो भी उद्योग प्रदूषण फैलाते हैं, उन्हें नगर निगम मंजूरी नहीं देगा। दिल्ली में सीलिंग के कारण भाजपा का वोटर माने जाने वाले व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। एमसीडी के इस फैसले को व्यापारियों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा के नेताओं को उम्मीद है कि यह फैसला व्यापारियों की नाराजगी कम करने की दिशा में मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।
 

Related Posts