YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

केजरीवाल दिल्ली में दूषित पानी सप्लाई करने के लिये वो पूर्ण रूप से जिम्मेदार: भाजपा 

केजरीवाल दिल्ली में दूषित पानी सप्लाई करने के लिये वो पूर्ण रूप से जिम्मेदार: भाजपा 

केजरीवाल दिल्ली में दूषित पानी सप्लाई करने के लिये वो पूर्ण रूप से जिम्मेदार: भाजपा 
 भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को लिखे पत्र पर दिल्ली सरकार को अमल करने की सलाह देते हुये कहा कि पानी जीवन का मूलाधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। दिल्ली की जनता स्वच्छ पानी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। दूषित पानी के चलते लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आज भी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हंै। केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने सभी आरोप प्रत्यारोपों पर लगाम लगाते हुये मुख्यमंत्री से राजनीति न करने की अपील की है और मैं भी यही कहना चाहूंगा कि पानी पर दलगत राजनीति बंद करें केजरीवाल, क्योंकि यह जनता की जिन्दगी से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री केजरीवाल जलबोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, इसलिए दिल्ली में दूषित पानी की सप्लाई के लिए वो पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। अपनी गैर-जिम्मेदारी पर जनता से माफी मांगने की बजाय राजनीति करना सवैंधानिक पद की मर्यादा को भी दूषित करता है। तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 22 नवम्बर को अपनी प्रेस वार्ता में स्वंय स्वीकार किया कि दिल्ली में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। दिल्ली के सभी 272 वार्डों से पानी के 5-5 नमूनें लेने की बात दिल्ली जल बोर्ड कर रहा है। पानी के नमूने पूरी दिल्ली से एकत्र करने के लिए जो टीम बनाई गई है वो दिल्ली सरकार की है। पीने के पानी की दोबारा जांच करने के लिए बीआईएस और दिल्ली जल बोर्ड की संयुक्त टीम का गठन किया जाना चाहिए। बीआईएस और दिल्ली जल बोर्ड मिलकर समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर दिल्ली से पानी के नमूनें एकत्र करें और एनएबीएल से प्रमाणित लैब में उसकी जांच करवायें ताकि दिल्ली की जनता को पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। तिवारी ने कहा कि बीआईएस अगामी 9 दिंसबर को सभी राज्य सरकारों के जल आपूर्ति विभागों से जुड़े अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है जिसमें जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ खुद मुख्यमंत्री भी भाग जरूर ले। क्योंकि यह दिल्ली की जनता से जुड़ा संवेदनशील मामला है। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि जनता स्वस्थ रहेगी तभी तो वो राजनीति कर पायेंगे जब जनता के जीने का अधिकार ही वो छीन लंेगे तो फिर राजनीति किस पर करंेगे। केजरीवाल राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के धर्म को अपनायें और दिल्ली को साफ पीने का पानी मुहैया जल्द से जल्द करायें।

Related Posts