YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

विदेशी मुद्रा भंडार 449 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 449 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 449 अरब डॉलर पर पहुंचा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 34.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 448.6 अरब डॉलर की नई ऊंचाई को छू गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 44.1 करोड़ डॉलर बढ़ाकर 448.249 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 25.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 416.725 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान, देश का स्वर्ण आरक्षित भंडार 8.7 करोड़ डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 26.796 अरब डॉलर का हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार सप्ताह के दौरान 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक मुद्राकोष के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति भी 20 लाख डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 3.635 अरब डॉलर हो गई।


 

Related Posts