YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

रांची 13 सीटों के लिए 62.87 फीसदी वोट

रांची 13 सीटों के लिए 62.87 फीसदी वोट

रांची 13 सीटों के लिए 62.87 फीसदी वोट
रांची। झारखण्ड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 13 विधानसभा  सीटों पर हो रहे मतदान में अपराह्न 3 बजे तक 62.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
मतदान में सभी लोगों का उत्साह बरकरार है। 3 बजे के बाद जो व्यक्ति मतदान केंद्र में कतार में खड़े है सिर्फ वे ही मतदान कर पाएंगे। 
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में  दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर अपने मतों का इस्तेमाल किया है।  
मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद निकले बुजुर्ग व दिव्यांग  मतदाताओं ने प्रशासन द्वारा की गई विशेष तैयारियों की सराहना की। उन्होंने धन्यवाद देते हुए  कहा कि प्रशासन द्वारा उनके लिए जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं से उन्हें मतदान करने में काफी सहूलियत हुई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए जहां व्हील चेयर, रैंप आदि की व्यवस्था की गई थी वहीं बुजुर्ग मतदाताओं को भी सहयोग किया जा रहा था।   
3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत
  चतरा -56.59
 गुमला-67.30
 विशुनपुर-67.04
  लोहरदगा-64.16
  मनिका-57.61
 लातेहार-61.26
 डालटनगंज-63.90
 पांकी-64.10
  विश्रामपुर-61.60
 छतरपुर-62.30
  हुसैनाबाद-60.90
 गढ़वा- 66.04
  भवनाथपुर-65.52

Related Posts