YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

जहरीले पानी को लेकर भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन 

जहरीले पानी को लेकर भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन 

जहरीले पानी को लेकर भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन 
दिल्ली भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा के प्रवेश द्वारा पर प्रचण्ड विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों के कारण दिल्ली में हवा और पानी जहरीला हो चुका है, जनता से किये अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा करने में फेल मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के 58 महीने के कार्यकाल में केवल जनता को निराशा मिली है क्योंकि जनता से किये एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया गया लेकिन मुख्यमंत्री ने जनता के बीच महंगे विज्ञापनों के माध्यम से अपनी छवि को ठीक करने का जो प्रयास किया वो जनता की पैनी नजरों के कारण असफल हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को जनता समझ चुकी है और विधानसभा चुनावों में इसका उचित जवाब जरूर देगी। प्रदेश मंत्री विक्रम बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल की असफल नीतियों के कारण आज दिल्ली के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पानी और हवा पर सभी का अधिकारी है लेकिन मुख्यमंत्री की आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के कारण लोगों को मूलभूत सुविधायें भी नहीं मिल पा रही हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मान ने कहा कि स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, देने में नाकाम केजरीवाल सरकार जनता की आशा व आकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हुई है, ऐसी सरकार जिसने दिल्ली के हित से पहले अपने हितों को सर्वोपरि रखा उसके खिलाफ किसानों में भारी रोष है। किसान मोर्चा ने समय समय पर जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम पाराशर झा ने कहा कि केजरीवाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कभी भी गंभीर नहीं रही। आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक भी समय-समय पर महिलाओं का खुलेआम अपमान करते रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे साफ जाहिर है कि महिलाओं का अपमान करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री को पूरा संरक्षण है।

Related Posts