
सांगवान के बाद सर्बजीत पर लगा प्रतिबंध
कॉमनवेल्थ गेम्स 2017 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर सर्बजीत कौर पर डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के कारण चार साल का प्रतिबंध लगा है। सर्बजीत पर यह प्रतिबंध दोषी पाए जाने के बाद लगाया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने सर्बजीत पर कार्रवाई की है। नाडा ने 8 दिसंबर को जो डोप टेस्ट लिया था उसमें वह फेल हो गई थी। इस टेस्ट में फेल होने के बाद नाडा ने सख्त कार्रवाई करते हुए सर्बजीत पर चार साल का बैन लगा दिया है। पंजाब की सर्बजीत ने फरवरी 2019 में महिलाओं के 71 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल किया था। इससे पहले नाडा ने मुक्केबाज सुमित सांगवान पर भी डोप टेस्ट में विफल होने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इन प्रतिबंधों ने भारत की आगामी ओलंपिक तैयारियों को झटका लगा है। कई बार खिलाड़ी इलाज के दौरान अनजाने में ही प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लेते हैं।