
ओलंपिक के लिए तैयारियां जोरों पर
जापान में होने वाले आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक चिन्ह के तौर पर पांच छल्लों की बड़ी प्रतिमा लगाई गई, जिसे खेलों की शुरूआत से ठीक छह महीने पहले रौशन किया जाएगा। ओलंपिक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजनी है।इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के ज़रिये टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है। ओलंपिक के पांच छल्लों के ढांचे को स्टील से बनाया गया है और यहां 9 अगस्त तक स्थापित रहेगा जब ओलंपिक खेलों का समापन होगा। वहीं इसकी जगह अगस्त के मध्य में पैरालंपिक चिन्ह लगाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि शहर को सजाने के लिये टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार का यह मुख्य अभियान था जिससे शहर के निवासियों के लिये यहां जश्न जैसा माहौल होगा और दुनिया भर से आये दर्शकों को यहां आने का मौका मिलेगा।'