
प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर
पुरूष एकल के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए हैं। प्रजनेश को पहले दौर में जापानी वाइल्ड कार्डधारी तत्सुमा इतो ने दो घंटे तक चले मुकाबले में 4-6, 2-6, 5-7 से हराया। जापानी खिलाड़ी इतो का सामना अब सर्बिया के जोकोविच से होगा। प्रजनेश के हारने के साथ ही एकल वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गई। वहीं पुरूष युगल में भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक का सामना स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और पुर्तगाल के जोओ सोउसा से होगा। इसके अलावा रोहन बोपन्ना और जापान के यासुकाता उचियामा का मुकाबला अमेरिका के बाब और माइक ब्रायन बंधुओं से होगा।