
मालदीव में स्पीड बोट चला रहे धोनी
विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान महेन्द्र धोनी आजकल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मालदीव की सैर कर रहे हैं। धोनी के साथ टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और कॉमेंटटर आर पी सिंह हैं। धोनी और साक्षी धोनी के साथ ही आरपी सिंह और उनकी पत्नी देवांशी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं। आर पी ने इन्हें साझा किया है। इसके अलावा एक तस्वीर में धोनी समुंदर में एक स्पीड बोट चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं साक्षी ने अपनी और अपने साथ धोनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। गौरतलब है कि धोनी ने अभी तक टीम में वापसी या संन्यास को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। वहीं पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि धोनी की वापसी अब संभव नजर नहीं आती। वहीं पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि अगर वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करें तो भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इस बारे में बीसीसीआई ने हालांकि साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी बीच यह भी कहा गया कि धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरु कर दी है।