
ब्रैंड वैल्यू' में विराट हैं नंबर वन, फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खेल के साथ ही ब्रैंड वैल्यू में भी शीर्ष पर हैं। अपनी कप्तानी में टीम को लगातार जीत दिला रहे विराट ने ब्रैंड वैल्यू के मामले में खिलाड़ियों के अलावा फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है और वह लगातार तीसरे साल नंबर शीर्ष पर बरकरार हैं। हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट की ब्रैंड वैल्यू 237.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1691 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से उनकी ब्रैंड वल्यू 10 गुना अधिक है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, सलमान खान, शाहरुख खान विराट से कहीं पीछे हैं। इस सूची में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
भारत के शीर्ष ब्रैंड वैल्यू वाले सिलेब्रिटीज
सिलेब्रिटीज ब्रैंड वैल्यू (करोड़ रुपये में)
विराट कोहली 1691
अक्षय कुमार 745
दीपिका पादुकोण 666
रणबीर सिंह 666
शाहरुख खान 471
सलमान खान 397
एमएस धोनी 294
सचिन तेंडुलकर 179
रोहित शर्मा 164