YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

वॉर्नर और स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका दौरे में दर्शकों से नरमी की उम्मीद 

वॉर्नर और स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका दौरे में दर्शकों से नरमी की उम्मीद 

वॉर्नर और स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका दौरे में दर्शकों से नरमी की उम्मीद 
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रहे हैं। वॉर्नर और स्मिथ ने कहा कि वह मानसिक तौर पर दर्शकों की हूटिंग का सामना करने को तैयार हैं हालांकि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके प्रति थोड़ा सम्मान दिखाएंगे और नरम व्यवहार करेंगे। दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में खेले गये केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़खानी मामले में वॉर्नर और स्मिटा पर प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बाद इन दोनों पर एक साल का प्रतिबंध लगया गया था। प्रतिबंध से वापसी के बाद से ही दोनो ने शानदार खेल दिखाया है। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' भी चुना गया जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज श्रृंखला इन दोनो में ही दोनों को दर्शकों की खासी हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। वॉर्नर ने कहा कि मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हमने दर्शकों का सम्मान किया और हूटिंग के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। उम्मीद है कि इस बार दर्शक हमारे लिए भी थोड़ा सम्मान दिखाएंगे। आस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका में टी-20 और एकदिवसीय दोनो खेलेगी। वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमों में शामिल हैं।

Related Posts