YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

पैरा एथलीट दीपा मलिक इस बार टोक्यो पैरालंपिक खेलों में नजर नहीं

 पैरा एथलीट दीपा मलिक इस बार टोक्यो पैरालंपिक खेलों में नजर नहीं

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग नहीं लेंगी दीपा
 अनुभवी पैरा एथलीट दीपा मलिक इस बार टोक्यो पैरालंपिक खेलों में नजर नहीं आयेंगी। दीपा ने  कहा है कि वह शाट पुट और भाला फेंक स्पर्धाओं में हिस्सा लेती हूं पर इस बार ये स्पर्धाएं टोक्यो पैरालंपिक में उनकी  श्रेणी में शामिल नहीं है, इसलिए वह खेलों में भाग नहीं लेंगी। दीपा ने कहा कि इस बार वह भारत की पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। पैरालंपिक समिति के चुनाव को मंजूरी मिल गयी है और मुझे उस समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। समिति के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। दीपा ने एक कार्यक्रम के दौरान यह यह बात कही। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक को लेकर कहा कि कि इस बार अब तक हमें 38 कोटे मिले हैं। और यह प्रक्रिया मई तक जारी रहेगी।' साथ ही उम्मीद जतायी की भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक जीतेंगे। दीपा ने विश्व स्तर पर भारत के लिए कई स्वर्ण पदक जीते हैं।

Related Posts