
धोनी ने शुरु किया अभ्यास
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान पर अभ्यास करते नजर आये। धोनी ने आगामी आईपीएल टूर्नामेंट को देखते हुए रांची के जेएससीए स्टेडियम में कई खिलाड़ियों के साथ नेट अभ्यास किया। धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर हैं और इस दौरान उनके संन्यास लेने की भी अटकलें लगती रही हैं हालांकि धोनी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। धोनी ने जनवरी में रांची में ही झारखंड रणजी टीम के साथ एक दिन अभ्यास किया था। यह दूसरी बार है कि वह नेट्स पर पहुंचे। वहीं दूसरी और चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि धोनी एक मार्च से चेन्नै में होंगे और आईपीएल की अपनी टीम के साथ अभ्यास करेंगे। धोनी सीएसके के कप्तान हैं और टीम को एक बार फिर विजेता बनाने का प्रयास करेंगे। आईपीएल में सीएसके का पहला मैच मुंबई इंडियंस से है।